बड़ी खबरें
की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब जब्त, 6 प्रकरण दर्ज श्रीनाथ आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से दो प्रमुख सड़क निर्माण कार्यों स्वीकृति मिली थांदला मुस्लिम गली नंबर 2 से बुजुर्ग लापता, परिजन परेशान जनसहायता मानवाधिकार लोकसेवा सुरक्षा परिषद की संभागीय बैठक संपन्न भारवाहक वाहनों के प्रवेश को सार्वजनिक सुरक्षा एवं सुविधा की दृष्टि से पूर्णतः प्रतिबन्धित किया हौसला अफजाई कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब में जीते 9 स्वर्ण और 1 रजत पदक मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से शामिल होकर जिले के किसानों से संवाद करेंगे कमलेश सिंगाड के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन दिनदहाड़े अपहरण, CCTV में कैद फिर भी पुलिस खामोश पीड़ित परिवार को तुरंत न्याय दो - कमलेश सिंगाड
Trending

19 जुलाई को अम्बा पैलेस में आयोजित होगा बलराम कृषि महोत्सव : मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से शामिल होकर जिले के किसानों से संवाद करेंगे

Hello bharat news live

1 week ago 112 views
मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से शामिल होकर जिले के किसानों से संवाद करेंगे

19 जुलाई को अम्बा पैलेस में आयोजित होगा बलराम कृषि महोत्सव

मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से शामिल होकर जिले के किसानों से संवाद करेंगे

रणवीर सिंह सिसोदिया जिला ब्यूरो झाबुआ

मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2026 को "कृषक कल्याण वर्ष" के रूप में मनाए जाने के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर श्रृंखलाबद्ध रूप से बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में झाबुआ जिले में 19 जुलाई 2026 को अम्बा पैलेस, बाड़कुआ में बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से शामिल होकर जिले के किसानों को संबोधित करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री जिले के प्रगतिशील किसानों से संवाद कर कृषि क्षेत्र में नवाचार, आधुनिक तकनीकों तथा कृषि विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।

बलराम कृषि महोत्सव का उद्देश्य किसानों को कृषि एवं कृषि से संबद्ध क्षेत्रों की नवीनतम तकनीकों, उन्नत कृषि पद्धतियों तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के दौरान कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता तथा अन्य संबद्ध विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं एवं नवाचारों पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी, जिनका अवलोकन कर किसान विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

जिला प्रशासन ने जिले के कृषकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता कर कृषि क्षेत्र की नवीन तकनीकों एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सहभागिता अवश्य करें

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

42
पेज 1 / 7