रतलाम: आबकारी विभाग : की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब जब्त, 6 प्रकरण दर्ज
Hello bharat news live
रतलाम मध्यप्रदेश
जिला सवांददाता दीपक सोनी
रतलाम: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब जब्त, 6 प्रकरण दर्ज
रतलाम, 28 जुलाई 2026। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन तथा प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त श्री विकास मंडलोई के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मनोहर खरे के नेतृत्व में गठित टीम ने सैलाना वृत्त एवं रावटी क्षेत्र के मुखर्जी नगर, नायन बीड़, चैनपुरा, सेमलखेड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों में ढाबों एवं किराना दुकानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया।
कार्रवाई के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक श्री सचिन भास्करे एवं श्री पुष्पराज चौहान ने 25 पाव देशी प्लेन मदिरा, 14 केन माउंट बीयर, 13 केन लिमाउंट बीयर तथा 25 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत लगभग ₹10,670 बताई गई है।
आबकारी विभाग ने आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत कुल 6 प्रकरण दर्ज किए हैं।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक श्री रामचरण पवार एवं नगर सैनिक श्री नरेंद्र सिंह भाटी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
श्रीनाथ आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन
राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से दो प्रमुख सड़क निर्माण कार्यों स्वीकृति मिली
थांदला मुस्लिम गली नंबर 2 से बुजुर्ग लापता, परिजन परेशान
जनसहायता मानवाधिकार लोकसेवा सुरक्षा परिषद की संभागीय बैठक संपन्न
भारवाहक वाहनों के प्रवेश को सार्वजनिक सुरक्षा एवं सुविधा की दृष्टि से पूर्णतः प्रतिबन्धित किया
हौसला अफजाई कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब
में जीते 9 स्वर्ण और 1 रजत पदक
मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से शामिल होकर जिले के किसानों से संवाद करेंगे
कमलेश सिंगाड के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन दिनदहाड़े अपहरण, CCTV में कैद फिर भी पुलिस खामोश पीड़ित परिवार को तुरंत न्याय दो - कमलेश सिंगाड