बड़ी खबरें
की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब जब्त, 6 प्रकरण दर्ज श्रीनाथ आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से दो प्रमुख सड़क निर्माण कार्यों स्वीकृति मिली थांदला मुस्लिम गली नंबर 2 से बुजुर्ग लापता, परिजन परेशान जनसहायता मानवाधिकार लोकसेवा सुरक्षा परिषद की संभागीय बैठक संपन्न भारवाहक वाहनों के प्रवेश को सार्वजनिक सुरक्षा एवं सुविधा की दृष्टि से पूर्णतः प्रतिबन्धित किया हौसला अफजाई कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब में जीते 9 स्वर्ण और 1 रजत पदक मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से शामिल होकर जिले के किसानों से संवाद करेंगे कमलेश सिंगाड के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन दिनदहाड़े अपहरण, CCTV में कैद फिर भी पुलिस खामोश पीड़ित परिवार को तुरंत न्याय दो - कमलेश सिंगाड
Trending

हज वेलफेयर सोसायटी ने 100+ मेधावियों को किया सम्मानित : हौसला अफजाई कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

Hello bharat news live

1 week ago 79 views
हौसला अफजाई कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

हज वेलफेयर सोसायटी ने 100+ मेधावियों को किया सम्मानित, हौसला अफजाई कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

10वीं-12वीं में 60% से ज्यादा लाने वाले छात्र-छात्राएं बने प्रेरणा। शिक्षा ही कौम की तरक्की की बुनियाद

थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट

हज वेलफेयर सोसायटी, जिला झाबुआ के तत्वावधान में हुसैनी चौक स्थित जमातखाना में आज कॅरियर गाइडेंस एवं हौसला अफजाई कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और उनमें आत्मविश्वास जगाने का संकल्प लिया गया।

100 से ज्यादा मेधावियों का सम्मान

कार्यक्रम की सबसे बड़ी बात रही कि 10वीं एवं 12वीं बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 100 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को शिल्ड एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी मेधावियों ने 60% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं शिक्षा से ही बदलेगी कौम की तस्वीर

मुख्य वक्ता प्रो. मुहम्मद असद खान ने कहा, सफलता का मूल मंत्र है स्पष्ट लक्ष्य, कठिन परिश्रम, अनुशासन और सीखने की लगन अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार कॅरियर चुनो विशिष्ट अतिथि सैय्यद रियाज, राष्ट्रीय महासचिव ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी ने कहा, शिक्षा ही कौम की तरक्की की बुनियाद है। बड़े सपने देखो और उन्हें अपनी मेहनत से हकीकत में बदलो जिला अध्यक्ष हाजी अब्दुल समद खान ने कहा कि यह हौसला अफजाई का चौथा वर्ष है। पहले कुछ ही बच्चे प्रोत्साहित होते थे, लेकिन अब समाज के 100 से अधिक बच्चों ने 60% से ज्यादा अंक लाकर साबित कर दिया है कि शिक्षा के प्रति रुझान तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, ये मेधावी बच्चे अब समाज के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। हज वेलफेयर सोसायटी हमेशा प्रतिभावान बच्चों के साथ खड़ी है कार्यक्रम को मौलाना रिज़वान मज़हरी, आयशा कुरैशी, एडवोकेट सलेल पठान, एडवोकेट सलीम शेरानी एवं इरफान खान ने भी संबोधित किया। सभी ने शिक्षा, नैतिक मूल्यों और व्यक्तित्व विकास पर जोर दिया कुशल संचालन हाजी शाहिद निज़ामी ने किया। आभार हाजी मंसूर अहमद खान ने माना इस अवसर पर हाजी मुस्तकीम, हाजी सईद खान, हाजी हसन काजी, इस्माइल खान, अमज़द खान, रुहुल्लाह खान, जावेद खान सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

41
पेज 1 / 7