ताल-पंथपिपलोद मार्ग : पर बाइक दुर्घटना, दो युवक घायल
Hello bharat news live
ताल-पंथपिपलोद मार्ग पर बाइक दुर्घटना, दो युवक घायल
ब्रेकिंग न्यूज़
रतलाम, मध्यप्रदेश
जिला संवाददाता: दीपक सोनी
ताल। ताल से पंथपिपलोद मार्ग पर सोमवार को एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक ताल से अपने गांव आक्या खुर्द लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।
घायलों की पहचान विजय पिता कचरूलाल पांचाल एवं प्रताप सिंह पिता लाल सिंह राजावत, दोनों निवासी आक्या खुर्द, के रूप में हुई है। दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल का नंबर MP 43 EG 1021 बताया गया है।
घायल विजय पांचाल ने बताया कि दोनों अपने गांव जा रहे थे, तभी उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई। घटना की सूचना किसी राहगीर ने डायल-112 पर दी।
सूचना मिलते ही आरक्षक परवीन कुमार एवं डायल-112 पायलट अशोक चौहान मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल ताल पहुंचाया।
सिविल अस्पताल में डॉ. माधव शर्मा ने प्राथमिक उपचार किया। विजय के सिर में गंभीर चोट होने के कारण टांके लगाए गए। दोनों की स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब जब्त, 6 प्रकरण दर्ज
श्रीनाथ आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन
राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से दो प्रमुख सड़क निर्माण कार्यों स्वीकृति मिली
थांदला मुस्लिम गली नंबर 2 से बुजुर्ग लापता, परिजन परेशान
जनसहायता मानवाधिकार लोकसेवा सुरक्षा परिषद की संभागीय बैठक संपन्न
भारवाहक वाहनों के प्रवेश को सार्वजनिक सुरक्षा एवं सुविधा की दृष्टि से पूर्णतः प्रतिबन्धित किया
हौसला अफजाई कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब
में जीते 9 स्वर्ण और 1 रजत पदक
मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से शामिल होकर जिले के किसानों से संवाद करेंगे
कमलेश सिंगाड के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन दिनदहाड़े अपहरण, CCTV में कैद फिर भी पुलिस खामोश पीड़ित परिवार को तुरंत न्याय दो - कमलेश सिंगाड