बड़ी खबरें
की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब जब्त, 6 प्रकरण दर्ज श्रीनाथ आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से दो प्रमुख सड़क निर्माण कार्यों स्वीकृति मिली थांदला मुस्लिम गली नंबर 2 से बुजुर्ग लापता, परिजन परेशान जनसहायता मानवाधिकार लोकसेवा सुरक्षा परिषद की संभागीय बैठक संपन्न भारवाहक वाहनों के प्रवेश को सार्वजनिक सुरक्षा एवं सुविधा की दृष्टि से पूर्णतः प्रतिबन्धित किया हौसला अफजाई कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब में जीते 9 स्वर्ण और 1 रजत पदक मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से शामिल होकर जिले के किसानों से संवाद करेंगे कमलेश सिंगाड के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन दिनदहाड़े अपहरण, CCTV में कैद फिर भी पुलिस खामोश पीड़ित परिवार को तुरंत न्याय दो - कमलेश सिंगाड
Trending

14 जून को योग के ल‍िए विशेष ऑनलाइन सत्र का आयोजन : मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान

Hello bharat news live

1 month ago 92 views
मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान

14 जून को योग के ल‍िए विशेष ऑनलाइन सत्र का आयोजन

सुबह 6:30 बजे से 7:35 बजे होगा स्पेशल सेशन

जुड़ने के लिए टोल-फ्री नंबर 18003157008 पर करें मिस कॉल

प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को बनाया जन-आंदोलन

भोपाल। 11 जून ,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 11 जून को विशेष संदेश जारी किया है। उन्होंने इस संदेश में योग की महत्ता तो बताई ही साथ ही, आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित होने वाले योग के विशेष ऑनलाइन सत्र की जानकारी भी दी है। उन्होंने हर उम्र के नागरिकों से अपील की है कि वे इस सत्र में जरूर शामिल हों। इस तरह के कार्यक्रमों से ही स्वस्थ समाज का निर्माण हो सकता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संदेश में कहा कि योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है। जिसने आज संपूर्ण विश्व को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का मार्ग दिखाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक वैश्विक जन-आंदोलन के रूप में स्थापित हुआ है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के 7वें काउंटडाउन के अवसर पर भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा 14 जून को प्रातः 6:30 बजे से 7:35 बजे तक विशेष ऑनलाइन योग सत्र का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को योग से जोड़ते हुए स्वस्थ, जागरूक एवं निरोग समाज का निर्माण करना है।

प्रदेश के नागर‍िकों से मुख्‍यमंत्री की अपील-योग को बनाएं जीवनशैली का हिस्सा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मैं प्रदेश के सभी नागरिकों-युवाओं-महिलाओं-वरिष्ठजनों-विद्यार्थियों-शासकीय सेवकों-सामाजिक संगठनों से आग्रह करता हूं कि इस ऑनलाइन योग सत्र में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनें तथा योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाएं। इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए टोल-फ्री नंबर 18003157008 जारी किया गया है। इस पर मिस कॉल देकर आप पंजीयन कर सकते हैं। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि आइए हम सभी मिलकर 'घर-घर योग-हर व्यक्ति निरोग' के संकल्प के साथ अब हर घर योग का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में सहभागी बनें तथा स्वस्थ मध्यप्रदेश और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

42
पेज 1 / 7