बड़ी खबरें
की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब जब्त, 6 प्रकरण दर्ज श्रीनाथ आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से दो प्रमुख सड़क निर्माण कार्यों स्वीकृति मिली थांदला मुस्लिम गली नंबर 2 से बुजुर्ग लापता, परिजन परेशान जनसहायता मानवाधिकार लोकसेवा सुरक्षा परिषद की संभागीय बैठक संपन्न भारवाहक वाहनों के प्रवेश को सार्वजनिक सुरक्षा एवं सुविधा की दृष्टि से पूर्णतः प्रतिबन्धित किया हौसला अफजाई कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब में जीते 9 स्वर्ण और 1 रजत पदक मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से शामिल होकर जिले के किसानों से संवाद करेंगे कमलेश सिंगाड के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन दिनदहाड़े अपहरण, CCTV में कैद फिर भी पुलिस खामोश पीड़ित परिवार को तुरंत न्याय दो - कमलेश सिंगाड
Trending

विधायक डॉ. : राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से दो प्रमुख सड़क निर्माण कार्यों स्वीकृति मिली

Hello bharat news live

4 days ago 49 views
राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से दो प्रमुख सड़क निर्माण कार्यों स्वीकृति मिली

विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से दो प्रमुख सड़क निर्माण कार्यों स्वीकृति मिली

उप संपादक राजा पठान की रिपोर्ट

जावरा विधानसभा क्षेत्र में विकास की प्राथमिकता को लेकर विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय द्वारा किये जा रहे निरन्तर प्रयासों को सफलता मिलती जा रही है। क्षेत्र के दो प्रमुख सड़क मार्गो के लिए 56 करोड़ 50 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी हो गई है। जिससे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। आगामी दिनों के कार्य प्रारंभ हो सकेगा।

उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ पांडेय जावरा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रो की सड़क मार्गो के निर्माण के लिए लम्बे समय से प्रयासरत है। जिसके फलस्वरूप समय समय पर स्वीकृति भी प्राप्त हो रही है। बीते दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की घोषणा के बाद स्वीकृति के लिए किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिल गयी है। लोक निर्माण विभाग ने 56 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से दो प्रमुख सड़क मार्गो की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है। जिसमे 20 कि.मी. लम्बे ग्राम राकोदा से माऊखेड़ी-रियावन-कालूखेड़ा मार्ग एवं 9.50 कि.मी. लम्बे ग्राम मावता से रियावन-बडायला माताजी पहुँच मार्ग निर्माण है। इस सम्बंध में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने विधायक डॉ पांडेय को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासकीय स्वीकृति जारी होने के साथ ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आगामी दिनों में कार्य भी प्रारम्भ हो सकेगा।

विधायक डॉ पांडेय ने बताया कि विकास का क्रम निरन्तर जारी रहेगा। क्षेत्र में सम्पर्क मार्गो को भी प्राथमिकता दी जा रही है। क्षेत्र में लगभग 20 करोड़ से अधिक की लागत के 5 प्रमुख सड़क मार्गो के प्रस्ताव दिए है। जिनकी स्वीकृति भी शीघ्र प्राप्त होगी। क्षेत्र में दो प्रमुख सड़क मार्गो की प्रशासकीय स्वीकृति जारी होने पर विधायक डॉ पांडेय ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

41
पेज 1 / 7