बड़ी खबरें
की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब जब्त, 6 प्रकरण दर्ज श्रीनाथ आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से दो प्रमुख सड़क निर्माण कार्यों स्वीकृति मिली थांदला मुस्लिम गली नंबर 2 से बुजुर्ग लापता, परिजन परेशान जनसहायता मानवाधिकार लोकसेवा सुरक्षा परिषद की संभागीय बैठक संपन्न भारवाहक वाहनों के प्रवेश को सार्वजनिक सुरक्षा एवं सुविधा की दृष्टि से पूर्णतः प्रतिबन्धित किया हौसला अफजाई कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब में जीते 9 स्वर्ण और 1 रजत पदक मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से शामिल होकर जिले के किसानों से संवाद करेंगे कमलेश सिंगाड के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन दिनदहाड़े अपहरण, CCTV में कैद फिर भी पुलिस खामोश पीड़ित परिवार को तुरंत न्याय दो - कमलेश सिंगाड
Trending

कलेक्टर की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों एवं अंतर्विभागीय समन्वय बैठक : आयोजित समयावधि बैठक में विभागीय अधिकारियों ने प्रस्तुत की साप्ताहिक कार्य प्रगति

Hello bharat news live

2 weeks ago 51 views
आयोजित    समयावधि बैठक में विभागीय अधिकारियों ने प्रस्तुत की साप्ताहिक कार्य प्रगति

कलेक्टर की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों एवं अंतर्विभागीय समन्वय बैठक आयोजित

समयावधि बैठक में विभागीय अधिकारियों ने प्रस्तुत की साप्ताहिक कार्य प्रगति

कलेक्टर ने तय की साप्ताहिक प्राथमिकताएं

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समयावधि पत्रों एवं अंतर्विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, जनहित से जुड़े कार्यों तथा आगामी सप्ताह की प्राथमिकताओं की विस्तार से समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

समयावधि बैठक में पहली बार विभागीय अधिकारियों द्वारा विगत एक सप्ताह में किए गए कार्यों का प्रेजेंटेशन (प्रस्तुतीकरण) कराया गया। इस अभिनव पहल के अंतर्गत अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग के प्रमुख कार्यों, उपलब्धियों, प्रगति एवं नवाचारों का 3 से 4 स्लाइड के संक्षिप्त प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विवरण प्रस्तुत किया। इस व्यवस्था के माध्यम से विभागों के कार्यों की नियमित समीक्षा, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने की दिशा में एक नई शुरुआत की गई।

प्रस्तुतीकरण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान ने जल संरचनाओं एवं जल स्रोतों की गणना कार्य की प्रगति से अवगत कराते हुए बताया कि जिले के 779 ग्रामों में से 552 ग्रामों में 18,474 जल संरचनाओं की गणना पूर्ण की जा चुकी है। इस पर कलेक्टर ने शेष कार्य एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पेटलावद श्री गौरव जैन ने बताया कि संबल योजना के 672 प्रकरणों में से 568 का पंजीयन पूर्ण किया गया है। साथ ही एक सप्ताह में 69 सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का निराकरण तथा अनुग्रह राशि के 38 प्रकरणों का निष्पादन किया गया। कलेक्टर ने जल संरक्षण एवं स्वच्छता के क्षेत्र में विशेष प्रयास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) थांदला श्री भास्कर गाचले ने कानून-व्यवस्था, निरीक्षण, जन सेवा केंद्रों के संचालन तथा राजस्व संबंधी कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।कलेक्टर ने कार्यों से संतुष्टि व्यक्त की।

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सहायक संचालक श्रीमती वर्षा चौहान ने विभाग द्वारा सप्ताहभर में किए गए कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया। इस पर कलेक्टर ने सुपरवाइजरों को नियमित निरीक्षण कर आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि आंगनवाड़ी संचालन अवधि के दौरान विभागीय बैठकों का आयोजन न किया जाए, ताकि कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं केंद्रों पर उपस्थित रहकर बच्चों को निर्धारित सेवाएं उपलब्ध करा सकें।

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती सुप्रिया बिसेन ने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी एवं विद्यार्थियों के लिए प्रश्न बैंक तैयार किए जाने की कार्ययोजना प्रस्तुत की। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर प्रश्न बैंक तैयार करने का कार्य पूर्ण किया जाए। साथ ही प्रत्येक माह विद्यार्थियों का मूल्यांकन (मंथली असेसमेंट) कराया जाए तथा विद्यालय निरीक्षण के दौरान इसकी समीक्षा भी अनिवार्य रूप से की जाए।

उप संचालक कृषि विभाग श्री एस एस चौहान को कलेक्टर ने फील्ड अमले को और अधिक सक्रिय करते हुए किसानों तक योजनाओं एवं तकनीकी मार्गदर्शन का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं मुख्य नगर पालिका अधिकारी मेघनगर द्वारा प्रस्तुत कार्यों पर असंतोष व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने कार्यप्रणाली में सुधार लाने तथा बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. भरसट ने कहा कि इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विभागों के कार्यों की नियमित एवं प्रभावी समीक्षा, बेहतर समन्वय, नवाचारों के आदान-प्रदान तथा परिणाम आधारित कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना है। इससे विभागों के कार्यों की वास्तविक प्रगति का समयबद्ध मूल्यांकन संभव होगा तथा शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

बैठक में सीएम हेल्पलाइन की विभागवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने बताया कि गत एक सप्ताह में 516 शिकायतों का निराकरण किया गया है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा अनावश्यक रूप से कोई भी प्रकरण लंबित न रहे।

कलेक्टर ने जिले के दिव्यांगजनों का विस्तृत प्रोफाइल तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) गतिविधियों के माध्यम से एक समग्र प्रोजेक्ट तैयार किया जाए, जिससे उन्हें विभिन्न सुविधाओं एवं सहायता का लाभ प्रभावी रूप से उपलब्ध कराया जा सके।

बैठक में जनजातीय क्षेत्रों में स्थित आस्था स्थलों एवं देवस्थानों का सर्वेक्षण कर उन्हें सूचीबद्ध करने तथा उनके संरक्षण एवं विकास के लिए परियोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि इन स्थलों का विकास स्थानीय संस्कृति, धार्मिक आस्था तथा पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा।

आगामी सप्ताह की प्राथमिकताओं पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने शिक्षा क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, शत-प्रतिशत नामांकन के लिए विशेष अभियान चलाया जाए तथा विद्यालय प्रबंधन समितियों का गठन कर उनकी नियमित बैठकें आयोजित की जाएं। साथ ही अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री सी.एस. सोलंकी, जिले के समस्त एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर तथा विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

42
पेज 7 / 7