बड़ी खबरें
की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब जब्त, 6 प्रकरण दर्ज श्रीनाथ आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से दो प्रमुख सड़क निर्माण कार्यों स्वीकृति मिली थांदला मुस्लिम गली नंबर 2 से बुजुर्ग लापता, परिजन परेशान जनसहायता मानवाधिकार लोकसेवा सुरक्षा परिषद की संभागीय बैठक संपन्न भारवाहक वाहनों के प्रवेश को सार्वजनिक सुरक्षा एवं सुविधा की दृष्टि से पूर्णतः प्रतिबन्धित किया हौसला अफजाई कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब में जीते 9 स्वर्ण और 1 रजत पदक मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से शामिल होकर जिले के किसानों से संवाद करेंगे कमलेश सिंगाड के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन दिनदहाड़े अपहरण, CCTV में कैद फिर भी पुलिस खामोश पीड़ित परिवार को तुरंत न्याय दो - कमलेश सिंगाड
Trending

मेहनत, ईमानदारी और उत्कृष्ट कार्यशैली का मिला सम्मान, दीपेश सोलंकी बने : क्षेत्र संयोजक/विकासखंड अधिकारी

Hello bharat news live

2 weeks ago 58 views
क्षेत्र संयोजक/विकासखंड अधिकारी

रणवीर सिंह सिसोदिया जिला ब्यूरो hello bharat news live

*कुंदनपुर*। जनजातीय कार्य

विभाग के वरिष्ठ अधिकारी दीपेश कुमार सोलंकी को मध्यप्रदेश शासन द्वारा क्षेत्र संयोजक/विकासखंड अधिकारी (बीईओ) के पद पर पदोन्नत किए जाने पर पूरे झाबुआ जिले में खुशी का माहौल है। संयोगवश यह महत्वपूर्ण उपलब्धि उन्हें उनके जन्मदिन के अवसर पर मिली, जिसे उनके परिजनों, विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने राज्य शासन का विशेष उपहार बताया।

श्री सोलंकी पिछले लगभग दो वर्षों से इस पद का प्रभार संभाल रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी प्रशासनिक दक्षता, ईमानदार कार्यशैली, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा से विभाग में अलग पहचान बनाई। शासन ने उनके उत्कृष्ट कार्यों और बेहतर प्रशासनिक प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें नियमित रूप से इस पद पर पदोन्नत किया है।

अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग, विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं अन्य शासकीय योजनाओं का समय पर लाभ दिलाने, शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देना उनकी कार्यशैली की विशेष पहचान रही है।

पदोन्नति की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने पुष्पमालाएँ पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

इस अवसर पर श्री दीपेश सोलंकी ने कहा कि, "यह पदोन्नति केवल मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि मेरे साथ कार्य करने वाले सभी सहयोगियों की मेहनत, विश्वास और टीम भावना का सम्मान है। भविष्य में भी जनजातीय क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर सुविधाएँ और शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करता रहूँगा।"

श्री सोलंकी की पदोन्नति पर जिले के अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए इसे उनकी वर्षों की मेहनत, ईमानदारी और उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली का सम्मान बताया। उनके शुभचिंतकों का कहना है कि यह उपलब्धि जनजातीय क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा और गति देने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

42
पेज 1 / 7