बड़ी खबरें
की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब जब्त, 6 प्रकरण दर्ज श्रीनाथ आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से दो प्रमुख सड़क निर्माण कार्यों स्वीकृति मिली थांदला मुस्लिम गली नंबर 2 से बुजुर्ग लापता, परिजन परेशान जनसहायता मानवाधिकार लोकसेवा सुरक्षा परिषद की संभागीय बैठक संपन्न भारवाहक वाहनों के प्रवेश को सार्वजनिक सुरक्षा एवं सुविधा की दृष्टि से पूर्णतः प्रतिबन्धित किया हौसला अफजाई कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब में जीते 9 स्वर्ण और 1 रजत पदक मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से शामिल होकर जिले के किसानों से संवाद करेंगे कमलेश सिंगाड के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन दिनदहाड़े अपहरण, CCTV में कैद फिर भी पुलिस खामोश पीड़ित परिवार को तुरंत न्याय दो - कमलेश सिंगाड
Trending

नारकोटिक्स नियंत्रण हेतु : सभी विभाग मिलकर करें संयुक्त एवं प्रभावी कार्रवाई

Hello bharat news live

1 week ago 78 views
सभी विभाग मिलकर करें संयुक्त एवं प्रभावी कार्रवाई

जिला सवांददाता दीपक सोनी

रतलाम मध्यप्रदेश

नारकोटिक्स एवं अन्य नशीली दवाओं की रोकथाम एवं बेहतर समन्वय के संबंध में बैठक संपन्न

रतलाम, 15 जुलाई 2026। जिले में नारकोटिक्स एवं अन्य नशीली दवाओं की रोकथाम, नियंत्रण तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से कलेक्टर भवन स्थित सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र कुमार रावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान अपर कलेक्टर श्री रावत ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि नारकोटिक्स के विरुद्ध कार्रवाई में आपसी समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग संयुक्त रूप से प्रभावी कार्रवाई करें तथा सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान सुनिश्चित करें, ताकि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

बैठक में शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि स्कूलों एवं महाविद्यालयों में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के विरुद्ध व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। साथ ही विद्यार्थियों एवं आमजन को एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम के प्रावधानों तथा मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाए, ताकि समाज को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से सुरक्षित रखा जा सके।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

42
पेज 1 / 7