श्रद्धांजलि सभा में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, काला परिवार ने बांटे : 2100 पौधे स्व. अशोक कुमार काला की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने भी किया पौधों का वितरण
Hello bharat news live
ब्रेकिंग न्यूज़
रतलाम, ताल मध्यप्रदेश
जिला संवाददाता: दीपक सोनी
श्रद्धांजलि सभा में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, काला परिवार ने बांटे 2100 पौधे
स्व. अशोक कुमार काला की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने भी किया पौधों का वितरण
ताल (रतलाम)। स्व. अशोक कुमार काला की आत्मशांति के लिए आयोजित श्रद्धांजलि एवं धार्मिक कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला प्रेरणादायी आयोजन बन गया। काला परिवार ने कार्यक्रम के दौरान 2100 पौधों का वितरण कर लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पौधों का वितरण किया और काला परिवार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय बताया।
इस अवसर पर स्व. अशोक कुमार काला के पुत्र अमित काला एवं आनंद काला तथा उनके भाई शिवनारायण काला, गोपालकृष्ण काला, राजेंद्रकुमार काला और मनोजकुमार काला ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
परिवार ने बताया कि समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा उन्हें अपने पूज्य पिता स्व. गोवर्धनलाल काला एवं माता श्रीमती कमलाबाई काला से मिले संस्कारों से मिली है। इन्हीं मूल्यों के आधार पर परिवार लगातार धार्मिक, सामाजिक और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान दे रहा है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने काला परिवार की इस पहल को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनुकरणीय प्रयास बताते हुए कहा कि किसी प्रियजन की स्मृति में समाज और प्रकृति के हित में किया गया कार्य ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन
की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब जब्त, 6 प्रकरण दर्ज
श्रीनाथ आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन
राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से दो प्रमुख सड़क निर्माण कार्यों स्वीकृति मिली
थांदला मुस्लिम गली नंबर 2 से बुजुर्ग लापता, परिजन परेशान
जनसहायता मानवाधिकार लोकसेवा सुरक्षा परिषद की संभागीय बैठक संपन्न
भारवाहक वाहनों के प्रवेश को सार्वजनिक सुरक्षा एवं सुविधा की दृष्टि से पूर्णतः प्रतिबन्धित किया
हौसला अफजाई कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब
में जीते 9 स्वर्ण और 1 रजत पदक
मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से शामिल होकर जिले के किसानों से संवाद करेंगे
कमलेश सिंगाड के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन दिनदहाड़े अपहरण, CCTV में कैद फिर भी पुलिस खामोश पीड़ित परिवार को तुरंत न्याय दो - कमलेश सिंगाड