बड़ी खबरें
की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब जब्त, 6 प्रकरण दर्ज श्रीनाथ आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से दो प्रमुख सड़क निर्माण कार्यों स्वीकृति मिली थांदला मुस्लिम गली नंबर 2 से बुजुर्ग लापता, परिजन परेशान जनसहायता मानवाधिकार लोकसेवा सुरक्षा परिषद की संभागीय बैठक संपन्न भारवाहक वाहनों के प्रवेश को सार्वजनिक सुरक्षा एवं सुविधा की दृष्टि से पूर्णतः प्रतिबन्धित किया हौसला अफजाई कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब में जीते 9 स्वर्ण और 1 रजत पदक मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से शामिल होकर जिले के किसानों से संवाद करेंगे कमलेश सिंगाड के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन दिनदहाड़े अपहरण, CCTV में कैद फिर भी पुलिस खामोश पीड़ित परिवार को तुरंत न्याय दो - कमलेश सिंगाड
Trending

भारत रत्न डॉ.अंबेडकर के अपमान पर.... : महामहिम राष्ट्रपति के नाम निसरपुर में चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापनसौंपा ज्ञापन

Hello bharat news live

1 month ago 41 views
महामहिम राष्ट्रपति के नाम निसरपुर में चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापनसौंपा ज्ञापन

धार,म.प्र.। बीते दिनों ग्वालियर उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अनिल मिश्रा द्वारा भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर के प्रति सार्वजनिक रूप एवं अभद्र,आपत्तिजनक,जातिगत व अपमानजनक। टिप्पणी के विरोध में आज धार जिले के निसरपुर में दलितों,आदिवासियों एवं सामाजिक संगठनो द्वारा मिलकर महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार के नाम निसरपुर चौकी प्रभारी को ज्ञापन सोपा ।

ज्ञापन में मुख्य पांच बिंदु:-

जिसमें (1) उपरोक्त प्रकरण में अधिवक्ता अनिल मिश्रा के विरुद्ध तत्संबंधित धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जाए।

(2).इस प्रकरण की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच की जाए।

(3).सोशल मीडिया एवं अन्य सार्वजनिक प्लेटफार्मों पर प्रसारित की गई उक्त आपत्तिजनक सामग्री को तत्काल हटवाया जाए।

(4) साइबर सेल एवं आई.टी. विभाग को निर्देशित कर डिजिटल साक्ष्य एकत्रित किए जाएं।

(5) भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु स्पष्ट संदेश दिया जाए।

यह शिकायत समाज में सामाजिक न्याय की रक्षा, संवैधानिक मूल्यों की प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय एकता की भावना को अक्षुण्ण बनाए रखने की भावना से की जा रही है। यदि ऐसे कृत्यों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो समाज में असंतोष, आक्रोश और अस्थिरता फैल सकती है।

ज्ञापन सौंपते वक्त यह रहे मौजूद:-

पूर्व तहसील अध्यक्ष जितेंद्र, जामुने, जयस अध्यक्ष सौरभ पटेल, निखिलेश (निक्कू) राणे रोहित निर्मल, धनराज रक्षा,किशोर, अंबाराम अंबू, रामेश्वर जुवाले, राहुल कुवाले, युवराज पटेल, राहुल कन्नौज, पंकज, दिलीप इसके, नरेंद्र गोयल, बिट्टू पटेल जितेंद्र राणे ओर अन्य समाज सेवियों ने उपस्थित हो कर ज्ञापन दिया गया ।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

39
पेज 2 / 7