रक्तदान शिविर का आयोजन: : देशवालिया में श्री नारायण बाबा मुकाती की स्मृति में
Hello bharat news live
धार । जिले के निसरपुर अंतर्गत ग्राम देशवालिया में श्री नारायण बाबा मुकाती के स्मृति में पगड़ी के कार्यक्रम में कोटेश्वर नर्मदा बहुउद्देशीय सेवा संस्थान के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में महिलाओं और पुरुषों ने रक्तदान किया और समाज सेवा का एक नया उदाहरण पेश किया।

संस्था के सदस्य देवेन्द्र पाटीदार धुलसर ने रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी दी और लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है और इससे किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है।
इस कार्यक्रम में संस्थान के द्वारा रक्तदान करने वाले को स्टील की पानी की बोतल दी गई और एचडीएफसी बैंक सुसारी द्वारा चाय कप और कटोरी का सेट दिया गया।
इस कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष मोहनलाल पाटीदार, हरि मुकाती, देवेन्द्र पाटीदार कोलगांव, खेमा पाटीदार, देवाराम माकड़ियां, रामदेव जगवा, राहुल कामदार, रामचन्द्र जाटपुरिया, मनहोर पाटीदार,महेश पाटीदार परिवार के सदस्यों में श्रीराम मुकाती, परसराम मुकाती, हुकुमचंद मुकाती, ओमप्रकाश, जयप्रकाश, योगेश्वर, परमेश्वर, शुभम मुकाती और बैंक से प्रीति भावसार, शैलेंद्र रावत और समाज के वरिष्ठजन भी उपस्थित थे।
रक्तदान शिविर में कोटेश्वर नर्मदा बहुउद्देशीय सेवा संस्थान, पाटीदार समाज और एचडीएफसी बैंक सुसारी का योगदान रहा। समिति वालो ने बड़वानी की ब्लड बैंक से आए सभी स्टाफ वालो का आभार माना।
विज्ञापन
की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब जब्त, 6 प्रकरण दर्ज
श्रीनाथ आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन
राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से दो प्रमुख सड़क निर्माण कार्यों स्वीकृति मिली
थांदला मुस्लिम गली नंबर 2 से बुजुर्ग लापता, परिजन परेशान
जनसहायता मानवाधिकार लोकसेवा सुरक्षा परिषद की संभागीय बैठक संपन्न
भारवाहक वाहनों के प्रवेश को सार्वजनिक सुरक्षा एवं सुविधा की दृष्टि से पूर्णतः प्रतिबन्धित किया
हौसला अफजाई कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब
में जीते 9 स्वर्ण और 1 रजत पदक
मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से शामिल होकर जिले के किसानों से संवाद करेंगे
कमलेश सिंगाड के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन दिनदहाड़े अपहरण, CCTV में कैद फिर भी पुलिस खामोश पीड़ित परिवार को तुरंत न्याय दो - कमलेश सिंगाड