पुलिस महानिरीक्षक इंदौर : (ग्रामीण) रेंज श्री अनुराग (I.P.S.) का झाबुआ दौरा, निर्माणाधीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय भवन का किया निरीक्षण, अपराध समीक्षा बैठक लेकर दिए प्रभावी पुलिसिंग के निर्देश
Hello bharat news live
पुलिस महानिरीक्षक इंदौर (ग्रामीण) रेंज श्री अनुराग (I.P.S.) का झाबुआ दौरा, निर्माणाधीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय भवन का किया निरीक्षण, अपराध समीक्षा बैठक लेकर दिए प्रभावी पुलिसिंग के निर्देश
रणबीर सिंह सिसोदिया जिला ब्यूरो झाबुआ
पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री देवेंद्र पाटीदार (I.P.S.) की उपस्थिति में हुई विस्तृत अपराध समीक्षा बैठक।
लंबित अपराध, महिला संबंधी अपराध, गंभीर प्रकरणों, एनसीआरपी, सीएम हेल्पलाइन एवं सीसीटीएनएस कार्यों की गहन समीक्षा।

अवैध गतिविधियों, माफियाओं एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर कठोर कार्रवाई तथा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के दिए निर्देश।
पुलिस महानिरीक्षक इंदौर (ग्रामीण) रेंज, इंदौर श्री अनुराग (I.P.S.)* व्दारा निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम *एसएएफ हेडक्वार्टर* का निरीक्षण कर पौधारोपण किया। निरीक्षण उपरांत उन्होंने पुलिस बल की सलामी ली। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक झाबुआ *श्री देवेंद्र पाटीदार (I.P.S.) सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

सलामी पश्चात पुलिस महानिरीक्षक महोदय व्दारा निर्माणाधीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण की गुणवत्ता, प्रगति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त पुलिस कार्यालय नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ पुलिस कार्यप्रणाली को भी अधिक प्रभावी बनाएगा। दौरे के दौरान कंट्रोल रूम झाबुआ में जिले की विस्तृत अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

समीक्षा बैठक में पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा गंभीर अपराधों की पर्यवेक्षणीय समीक्षा, अनसुलझे गंभीर प्रकरणों, मर्ग जांच, लंबित शिकायतों, चिन्हित अपराधों, लंबित विवेचनाओं, खात्मा –खारजी* एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रकरणों की बिंदुवार समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित प्रकरणों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा गंभीर अपराधों की विवेचना में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
बैठक में एनसीआरपी पोर्टल, सीएम हेल्पलाइन, सीसीटीएनएस, लंबित अपराधों के निराकरण, महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों* की प्रभावी विवेचना, संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम, संगठित अपराध एवं माफियाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई। पुलिस महानिरीक्षक महोदय ने निर्देश दिए कि साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाए तथा प्रत्येक स्तर पर तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने जिले में अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध निरंतर एवं कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही आदतन अपराधियों, निगरानी बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखते हुए प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया।
पुलिस महानिरीक्षक महोदय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की शिकायतों का संवेदनशीलता एवं समयबद्धता के साथ निराकरण किया जाए तथा थाना स्तर पर गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया, एसडीओपी झाबुआ श्री कमलेश शर्मा, एसडीओपी पेटलावद सुश्री अनुरक्ति सबनानी, एसडीओपी थांदला श्री राजेश सूलिया* सहित जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
अपराध समीक्षा बैठक के उपरांत पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा थाना कालीदेवी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेख, मालखाना, शस्त्रागार, रिकॉर्ड संधारण, साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने थाना स्तर पर प्रभावी पुलिसिंग, उत्कृष्ट जनसेवा एवं अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण पर विशेष बल दिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक महोदय ने थाना स्टाफ से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को भी गंभीरता से सुना तथा उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए थाना परिसर में पौधारोपण भी किया।
विज्ञापन
आनंदम इकाई की बहनों ने तुलसी के पौधे का किया रोपण
शिकायतों के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश
नानपुर के जाने-माने पत्रकार जितेन्द्र प्रसाद वाणी ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया 51वां जन्मदिन
सीएम डॉ. मोहन ने लोगों को दिलाई अहम शपथ, कहा- परिवार बर्बाद कर देता है नशा
की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब जब्त, 6 प्रकरण दर्ज
श्रीनाथ आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन
राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से दो प्रमुख सड़क निर्माण कार्यों स्वीकृति मिली
थांदला मुस्लिम गली नंबर 2 से बुजुर्ग लापता, परिजन परेशान
जनसहायता मानवाधिकार लोकसेवा सुरक्षा परिषद की संभागीय बैठक संपन्न