बड़ी खबरें
नानपुर के जाने-माने पत्रकार जितेन्द्र प्रसाद वाणी ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया 51वां जन्मदिन सीएम डॉ. मोहन ने लोगों को दिलाई अहम शपथ, कहा- परिवार बर्बाद कर देता है नशा की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब जब्त, 6 प्रकरण दर्ज श्रीनाथ आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से दो प्रमुख सड़क निर्माण कार्यों स्वीकृति मिली थांदला मुस्लिम गली नंबर 2 से बुजुर्ग लापता, परिजन परेशान जनसहायता मानवाधिकार लोकसेवा सुरक्षा परिषद की संभागीय बैठक संपन्न भारवाहक वाहनों के प्रवेश को सार्वजनिक सुरक्षा एवं सुविधा की दृष्टि से पूर्णतः प्रतिबन्धित किया हौसला अफजाई कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब में जीते 9 स्वर्ण और 1 रजत पदक
Trending

जन्मदिन की अनूठी मिसाल : नानपुर के जाने-माने पत्रकार जितेन्द्र प्रसाद वाणी ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया 51वां जन्मदिन

Hello bharat news live

4 hours ago 82 views
नानपुर के जाने-माने पत्रकार जितेन्द्र प्रसाद वाणी ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया 51वां जन्मदिन

जन्मदिन की अनूठी मिसाल: नानपुर के जाने-माने पत्रकार जितेन्द्र प्रसाद वाणी ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया 51वां जन्मदिन

जिला ब्यूरो चीफ वासुदेव वाणी

नानपुर:

केक काटने की पारंपरिक और खर्चीली औपचारिकताओं से दूर, समाज को एक नई दिशा देने वाली प्रेरणास्पद पहल देखने को मिली है। आलीराजपुर जिले के नानपुर निवासी, हमारे परम मित्र भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष जाने-माने पत्रकार और पूर्व उपसरपंच जितेन्द्र प्रसाद वाणी ने अपना 51वां जन्मदिन बेहद अनूठे और सेवाभाव के साथ मनाया।

​जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आजाद नगर भाबरा स्थित दृष्टिबाधित दिव्यांग बच्चों के साथ एक विशेष सहभोज (प्रीतिभोज) का आयोजन किया गया। इस दौरान जितेन्द्र प्रसाद वाणी ने खुद बच्चों के पास बैठकर भोजन किया और उन्हें अपने हाथों से स्नेहपूर्वक भोजन परोसा। बच्चों के चेहरों पर खिलती मुस्कान के बीच जन्मदिन मनाने का यह तरीका समाज के लिए एक मिसाल बन गया है।

​"सच्चा जश्न वही, जहाँ जरूरतमंदों के चेहरे पर खिले मुस्कान"

​कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों ने कहा कि सच्चा जश्न वही होता है जहाँ अपनों के साथ-साथ समाज के जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशियां लाई जाएं। इस प्रेरणादायक पहल की चहुंओर सराहना हो रही है।

​दी गई आत्मीय शुभकामनाएं

​भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) के जिला अध्यक्ष वासुदेव वाणी एवं समस्त मीडिया परिवार की ओर से श्री जितेन्द्र प्रसाद वाणी को उनके इस सुकार्य और जन्मदिन की अनंत एवं आत्मीय शुभकामनाएं दी गईं।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

43
पेज 5 / 8