मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत : शिकायतों के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश
Hello bharat news live
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत शिकायतों के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश
रणवीर सिंह सिसोदिया जिला ब्यूरो
झाबुआ, 06 अगस्त 2026। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने गुरुवार को मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में बैठक लेकर संबंधित विभागों की तैयारियों एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले जन-विश्वास शिविरों में प्राप्त होने वाले आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में कलेक्टर ने विशेष रूप से सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी अधिनियम, समय-सीमा (टीएल) के लंबित प्रकरणों तथा जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने विषयों से संबंधित नवाचार अपनाते हुए नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सरलता एवं पारदर्शिता के साथ प्राप्त हो सके।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का मौके पर निराकरण कर शासन के प्रति विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करना है। इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्रसिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री सी. एस. सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री महेश मंडलोई, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षयसिंह मरकाम, डिप्टी कलेक्टर्स एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
आनंदम इकाई की बहनों ने तुलसी के पौधे का किया रोपण
(ग्रामीण) रेंज श्री अनुराग (I.P.S.) का झाबुआ दौरा, निर्माणाधीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय भवन का किया निरीक्षण, अपराध समीक्षा बैठक लेकर दिए प्रभावी पुलिसिंग के निर्देश
नानपुर के जाने-माने पत्रकार जितेन्द्र प्रसाद वाणी ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया 51वां जन्मदिन
सीएम डॉ. मोहन ने लोगों को दिलाई अहम शपथ, कहा- परिवार बर्बाद कर देता है नशा
की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब जब्त, 6 प्रकरण दर्ज
श्रीनाथ आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन
राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से दो प्रमुख सड़क निर्माण कार्यों स्वीकृति मिली
थांदला मुस्लिम गली नंबर 2 से बुजुर्ग लापता, परिजन परेशान
जनसहायता मानवाधिकार लोकसेवा सुरक्षा परिषद की संभागीय बैठक संपन्न