बड़ी खबरें
आनंदम इकाई की बहनों ने तुलसी के पौधे का किया रोपण शिकायतों के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश (ग्रामीण) रेंज श्री अनुराग (I.P.S.) का झाबुआ दौरा, निर्माणाधीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय भवन का किया निरीक्षण, अपराध समीक्षा बैठक लेकर दिए प्रभावी पुलिसिंग के निर्देश नानपुर के जाने-माने पत्रकार जितेन्द्र प्रसाद वाणी ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया 51वां जन्मदिन सीएम डॉ. मोहन ने लोगों को दिलाई अहम शपथ, कहा- परिवार बर्बाद कर देता है नशा की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब जब्त, 6 प्रकरण दर्ज श्रीनाथ आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से दो प्रमुख सड़क निर्माण कार्यों स्वीकृति मिली थांदला मुस्लिम गली नंबर 2 से बुजुर्ग लापता, परिजन परेशान जनसहायता मानवाधिकार लोकसेवा सुरक्षा परिषद की संभागीय बैठक संपन्न
Trending

आनंदम इकाई की बहनों ने तुलसी के पौधे का किया रोपण : आनंदम इकाई की बहनों ने तुलसी के पौधे का किया रोपण

Hello bharat news live

18 hours ago 16 views
आनंदम इकाई की बहनों ने तुलसी के पौधे का किया रोपण

आनंदम इकाई की बहनों ने तुलसी के पौधे का किया रोपण

रणवीर सिंह सिसोदिया जिला ब्यूरो झाबुआ

परहित परहित संस्था की आनंदम् इकाई के द्वारा समय-समय पर विभिन्न आयोजन किए जाते हैं जिसमें संस्था के नाम के अनुरूप समस्त बहनें सदैव ही आनंदोत्सव मनाती हैं। रिमझिम-रिमझिम बारिश और सावन का मौसम वृक्षारोपण के लिए एक अनुकूल समय होता है। वृक्ष हमारे जीवन को प्राण वायु देते हैं और हमारे द्वारा उत्सर्जित की गई कार्बन डाइऑक्साइड को भी ग्रहण कर लेते हैं और वातावरण को शुद्ध बनाए रखते हैं इसलिए पर्यावरण के संरक्षण हेतु वृक्षारोपण करना भी अत्यंत ही अनिवार्य होता है । तुलसी का पौधा जो घर की नकारात्मक ऊर्जा को भी समाप्त करता है। ऐसे में सावन के पावन मास में आनंदम् संस्था की बहनों ने पवित्र तुलसी के पौधे का रोपण कर इस वर्ष के पौधारोपण का शुभारंभ किया।

संस्था प्रमुख डॉ. अर्चना राठौर ने तुलसी के पौधे अपने घर पर तैयारभ किये और उनमें से ही एक बहुत ही हरे भरे खूबसूरत स्वस्थ तुलसी के पौध का सत्यनारायण मंदिर के बागीचे प्रांगण में रोपण किया। इसके अतिरिक्त अन्य तुलसी के पौधों का भी उन्होंने वितरण किया।

वृक्षारोपण के इस पावन पर्व पर आनंदम संस्था से विजयलक्ष्मी शुक्ला, सुशीला भट्ट, अनीता पंवार, नीतू सिकरवार, सपना पंवार, सुलोचना चौहान, शशिकला त्रिवेदी, रागिनी राठौर, स्मृति भट्ट,जीवन बाला झाला बहनें उपस्थित थीं।जिन्होंने बडे़ ही हर्षोल्लास के साथ वृक्षारोपण के इस पवित्र आयोजन को संपन्न किया।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

46
पेज 5 / 8